Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

इटावा में खूनी खेल : दादी को फावड़े से काट डाला, बेटे सीने में मारी गोली, इसके बाद इलाके में…

October 21, 2023

इटावा में खूनी खेल : दादी को फावड़े से काट डाला, बेटे सीने में मारी गोली, इसके बाद इलाके में…

इटावा। प्रदेश के इटावा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। भरथना इलाके के ढुलबजा गांव में आपसी विवाद के चलते मां-बेटे की हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भरथना इलाके के नगला ढुलबजा गांव में मां रामूपर्ति 65 की फावड़े से काटकर तो बेटे अमित यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार आपसी विवाद को लेकर हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे भरथना के पुलिस उपाधीक्षक विवेक चावला ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की गहनता से जांच की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ करने की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें