Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

इटावा में नर्सिंग छात्र का शव बरामद, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, अखिलेश यादव ने उठाए योगी सरकार पर सवाल

March 15, 2024

इटावा में नर्सिंग छात्र का शव बरामद, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, अखिलेश यादव ने उठाए योगी सरकार पर सवाल

इटावा। सैफई मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्र का शव इटावा-सैफई रोड के पास पाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इटावा के पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष कुमार वर्मा ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि 20 वर्षीय छात्र की हत्या की गई और फिर उसके शव को बृहस्पतिवार शाम को घटनास्थल पर फेंक दिया गया। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।’’ पुलिस के मुताबिक, महिला नर्सिंग कोर्स के तृतीय वर्ष की छात्र थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में जब वह कक्षा में नहीं आई तो उसकी सहेली ने वार्डन को सूचित किया। इसी बीच मेडिकल कालेज की छात्र की कथित तौर पर हत्या होने और शव मिलने की खबर से आक्रोशित छात्र-छात्राएं कालेज के परिसर में नारेबाजी करते हुए एकत्र हो गये तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग को लेकर धरने पर बैठ गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला। अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, सैफई विश्वविद्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत अत्यंत गंभीर विषय है। यह उप्र में भाजपा के समय अपराध के ख़लिाफ़ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की घोषित नीति के बेअसर हो जाने का एक और बेहद दुखद उदाहरण है। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘इस कथित हत्या की न्यायिक जांच हो, ताकि बीएचयू और सैफई विश्वविद्यालय जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों का सच सामने आ सके। भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है, न उसकी जान।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें