Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कब्रिस्तान में दफनाए गए शव के साथ बर्बरता, बदमाश काट ले गये सिर, इलाके में दहशत

September 23, 2024

कब्रिस्तान में दफनाए गए शव के साथ बर्बरता, बदमाश काट ले गये सिर, इलाके में दहशत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, हल्दौर थाना क्षेत्र में एक कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का सिर बदमाश काट ले गये। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है। मामले बारे अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) संजीव वाजपेयी ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि थाना हल्दौर के खारी में कब्रिस्तान में एक कब्र से अज्ञात शरारती तत्व शव का सिर काट कर ले गये।

एएसपी ने बताया कि पुलिस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि लगभग 85 वर्षीय कारी सैफुर्रहमान का शव 25 जुलाई को दफनाया गया था। उन्होंने बताया कि आज जब कुछ लोग वहां फातिहा पढ़ने आए तो उन्हें कब्र खुली मिली और शव से सिर गायब था। बताया जा रहा है कि कब्र के पास से तंत्र क्रिया का कुछ सामान मिला है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस तांत्रिक क्रिया सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच करेगी और अपराधी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें