Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर ठगी का मामला: हरिद्वार के बुजुर्ग के अकाउंट से लुधियाना के तीन युवकों के खातों में ट्रांसफर हुए 60 लाख रुपए, मोबाइलों से खुले कई राज

August 9, 2025

साइबर ठगी का मामला: हरिद्वार के बुजुर्ग के अकाउंट से लुधियाना के तीन युवकों के खातों में ट्रांसफर हुए 60 लाख रुपए, मोबाइलों से खुले कई राज

लुधियाना Cyber fraud case: हरिद्वार के बुजुर्ग विजेंद्र गोयल व उनकी पत्नी को डिजिटल अरैस्ट करके 1.45 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के तार अब पूरी तरह से लुधियाना से जुड़ गए हैं। 1.45 करोड़ रुपए में से 60 लाख रुपए के करीब राशि लुधियाना के तीन युवकों के अकाऊंट में ट्रांसफर हुई है। यह खुलासा देहरादून साइबर थाने की पुलिस ने लुधियाना से दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद किया।

बुजुर्ग को डिजिटल अरैस्ट करने के बाद 85 लाख रुपए की राशि देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग बैंक अकाऊंटों में ट्रांसफर किए गए, जबकि 60 लाख रुपए की राशि की ट्रांजैक्शन का पता नहीं चला। देहरादून साइबर थाने की पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि 60 लाख रुपए लुधियाना के सुंदर नगर स्थित यश बैंक में तीन युवकों के खातों में ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस ने जब पड़ताल की तो दो युवकों जितेंद्र और मनप्रीत उर्फ मनु को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

देहरादून साइबर थाने के इंस्पैक्टर देवेंद्र नबियाल बुधवार रात को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके देहरादून ले गई। देहरादून पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पहले उन्होंने कुछ भी मानने से इंकार कर दिया लेकिन जब पुलिस ने मनप्रीत सिंह व जितेंद्र का मोबाइल चैक किया और उससे डाटा रिकवर किया तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए।

बताया जा रहा है कि एक आरोपी के मोबाइल से काफी सबूत सामने आए हैं, जिससे यह साफ हो गया कि इस डिजिटल अरैस्ट में उनकी भूमिका भी थी। सूत्रों के मुताबिक मनप्रीत ने यश बैंक की सुंदर नगर शाखा में जितेंद्र व तीसरे आरोपी का खाता खुलवाया और उसी ने उनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए हैं। यह खुलसा उसके मोबाइल में व्हाट्सएप्प की चैटिंग रिकवर करने पर पता चली हैं। देहरादून पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अभी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें