Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में Delivery boy की हत्या: बदमाशों ने सिर पर किया था हमला

July 7, 2024

लुधियाना में Delivery boy की हत्या: बदमाशों ने सिर पर किया था हमला

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। घटना दो दिन पहले की है। बताया जा रहा है कि 4 जुलाई की रात को जब जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय डिलीवरी करने जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे रोककर उसकी बाइक छीन ली और फिर लूटपाट शुरू कर दी।

बदमाशों का विरोध करते हुए डिलीवरी बॉय ने बदमाशों से हाथापाई की। इस हाथापाई के दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

रात करीब 1 बजे हुई घटना

जोमैटो के डिलीवरी बॉय को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो आरती चौक के पास रहता है। घटना लुधियाना के टिब्बा रोड की बताई जा रही है, जो रात करीब 1 बजे हुई। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि आज उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद डिलीवरी बॉयों में डर

घटना के बाद जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियों के डिलीवरी बॉय में डर का माहौल है। उनका कहना है कि लुधियाना में रात के समय डिलीवरी देना खतरे से खाली नहीं है। अक्सर सुनसान इलाकों में बदमाश लूटपाट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि रात के समय शहर में गश्त बढ़ाई जाए।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जोमैटो बॉय राजेश कुमार सड़क पर अधमरा पड़ा है और उसके सिर से लगातार खून बह रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें