Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar : शादी समारोह में पार्किंग को लेकर विवाद, 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

April 21, 2025

Bihar : शादी समारोह में पार्किंग को लेकर विवाद, 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

बिहार डेस्क : बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी समारोह में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के हिंसक हो जाने के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में हुई।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक शादी समारोह में वाहनों की पार्किंग को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया, एक व्यक्ति की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान लवकुश और राहुल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पांच अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए और उनका भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। बयान में कहा गया, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि वे गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें