Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में डीएसपी की पत्नी का पर्स चोरी, बेटी की शादी समारोह के दौरान हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

February 6, 2024

जालंधर में डीएसपी की पत्नी का पर्स चोरी, बेटी की शादी समारोह के दौरान हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: (पंकज)। जालंधर के एक पॉश इलाके में शादी समारोह के दौरान चोरी होने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट फेस-1 में स्थित वॉइट डाइमेंड रिजॉर्ट से सामने आया है। जहां डीएसपी सतनाम सिंह की बेटी की शादी के दौरान पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब डेढ़ लाख रुपए, एक मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। इस मामले की शिकायत डीएसपी ने थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने दो अज्ञात लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि बीते दिन उनकी बेटी की वॉइट डाइमेंड रिजॉर्ट में थी। इस दौरान उनकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया। वहीं पुलिस वहां आसपास लगे सीसीटीवी के कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।

डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि पार्टी के दौरान बेटी के फेरों के लिए उन्हें गुरुद्वारा पर जाना था। पूरा परिवार गुरुद्वारा पर पहुंचा और फेरों की प्रक्रिया शुरू की गई। ये सारा काम करीब 1.30 घंटे तक चला। जब डीएसपी सतनाम सिंह की पत्नी वहां से निकलने लगी तो उन्होंने देखा कि पर्स अपने जगह से गायब था। पूरे धार्मिक स्थल पर पर्स ढूंडा गया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद डीएसपी ने तुरंत मामले की जानकारी एरिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि परिवार के साथ दो कम उम्र की लड़कियां भी उनके बीच मौजूद थी। जोकि उनका पर्स लेकर फरार हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी चेक करने हुए पुलिस जांच 66 फुटी रोड तक पहुंच गई है। जहां पर आखिरी बार दोनों लड़कियों को देखा गया था।

ये भी पढ़ें: बंगाल में BJP की जीत से खत्म हुआ ममता राज, तमिलनाडु में विजय का जलवा…केरल में कांग्रेस की वापसी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें