Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

परामर्शदाता कंपनी के कार्यकारी से क्रिप्टोकरंसी के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

February 17, 2024

परामर्शदाता कंपनी के कार्यकारी से क्रिप्टोकरंसी के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

गुरुग्राम। गुरुग्राम की एक परामर्शदाता कंपनी के कार्यकारी से एक महिला द्वारा कथित तौर पर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की महिला से विवाह करवाने वाली साइट के माध्यम से दोस्ती हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को डीनकॉइन नाम की क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का प्रलोभन दिया गया और उससे कई अन्य शुल्क मांगे गए। पुलिस के मुताबिक मामले में साइबर अपराध पूर्व थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। परामर्शदाता कंपनी के कार्यकारी नमन अग्रवाल द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक उनकी मुलाकात नवंबर 2023 में जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिये रिद्धि शर्मा नाम की महिला से हुई थी।

शिकायत के मुताबिक महिला ने दावा किया कि वह पिछले पांच साल से लंदन में रह रही है और वह कोलकाता की मूल निवासी है। कुछ दिनों की बातचीत से वह उसे पसंद करने लगे थे। अग्रवाल के मुताबिक एक दिन शर्मा ने उन्हें क्रिप्टोकरंसी में निवेश का प्रलोभन दिया और व्हाट्सऐप के जरिये उक्त क्रिप्टोकरंसी की वेबसाइट का लिंक और ग्राहक सेवा का नंबर दिया। उन्होंने बताया कि शर्मा ने कई चरणों में उनसे करीब 38 लाख रुपये की ठगी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें