Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिता पुत्री का रिश्ता हुआ कलंकितः कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

October 19, 2023

पिता पुत्री का रिश्ता हुआ कलंकितः कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

गाजियाबादः गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने पिता पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोनी कई दिनों से वारदात को अंजाम दे रहा था। तंग आकर बेटी ले थाने में इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने इस शख्स को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना मधुबन बापुधाम इलाके में बुधवार रात एक नाबालिक बच्ची के द्वारा सूचना दी गई कि उसके पिता के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। इस सूचना के मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने बच्ची के अन्य परिजनों से एक शिकायत पत्र लिया और उस पर मामला दर्ज किया जा रहा है। अब पुलिस मामले में हर पहलु से जांच कर रही है। एसीपी कवि नगर ने बताया है केस मामले को लेकर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और बच्ची की शिकायत के बाद पिता को हिरासत में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें