चंडीगढ़/Mohali : मोहाली में जिम और चंडीगढ़ के होटल पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस वारदात में जिम मालिक विक्की की टांग में 3 गोलियां लगी। पहले विक्की को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि चंडीगढ़ के ऑपरेशन सेल ने फायरिंग करने वालों को गिरμतार कर लिया है। जिनकी, पहचान बुड़ैल वासी ऋत्विक और अमन चौहान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस की उनसे पूछताछ की जा रही है। विक्की वीरवार सुबह करीब 5 बजे के करीब फेज-2 मोहाली के एससीएफ नंबर-1-2 स्थित के.वी. मसलमैनिया जिम के बाहर अपनी कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं।
बदमाशों ने 5-6 फायर कर दिए। जिसमें, से 3 गोलियां विक्की की टांग में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। वहीं, थोड़ी देर बाद ही उन्हीं बाइक सवार शूटरों ने सैक्टर-52 स्थित होटल दिलजोत रैजिडैंसी में फायरिंग कर दी। होटल के अंदर बैठे मैनेजर दिनेश और एक कर्मी बाल- बाल बच गए। होटल के मैनेजर ने बताया कि उसकी ड्यूटी रात 9 बजे से सुबह 10 बजे तक होती है। हर रोज की तरह वह बुधवार रात को अपनी ड्यूटी पर था। वीरवार सुबह बाइक सवार 2 आरोपी आए और होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना मिलने के बाद सैक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
पुलिस के अनुसार की विक्की के पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया है कि विकास और सूरज नाम के 2 युवक बुड़ैल जेल में बंद है। जिससे, विक्की का पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने ही विक्की पर फायरिंग करवाई है। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब 2 भाइयों ने विक्की पर की गई फायरिंग की जिम्मेदारी ली और कहा कि उन्होंने किसी के कहने पर कोई फायरिंग नहीं की। उन्होंने कहा कि फायरिंग उन्होंने अपनी जानी-दुश्मनी के चलते की है। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग बुड़ैल में चिट्टे की तस्करी और देह व्यापार का धंधा करते हैं और बार- बार मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहे थे। उन्होंने कहा कि यह तो अभी वार्निंग है। अगर ये लोग अब भी नहीं हटे तो अंजाम इससे भी बुरा होगा। अब आॅपरेशन सैल की टीम ने इन दोनों भाइयों ऋत्विक व अमन चौहान को गिरμतार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

