Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

March 1, 2024

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बीटा टू थाना पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की एक कार और अवैध हथियार भी मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा डाढ़ा गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार सवारों ने कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा शुरू किया, तो बदमाशों ने कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश विपिन घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस और चोरी की एक अर्टगिा कार बरामद की गई। बदमाशों ने रोशन नगर, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा से कार की चोरी की थी। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ चोरी, लूट व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की अन्य जानकारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें