Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में 2 दोस्तों ने मिलकर रंजिश में एक युवक को चाकू से गोद डाला, मौके पर मौत, मुखबिरी के कारण गई जान

February 8, 2024

फरीदाबाद में 2 दोस्तों ने मिलकर रंजिश में एक युवक को  चाकू से गोद डाला, मौके पर मौत, मुखबिरी के कारण गई जान

फरीदाबाद के गांव झड़सेंतली में बुधवार देर शाम करीब 7 बजे एक युवक की बेरहमी से चाकू मार कर हत्या कर दी। मारे गए युवक की पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई है। इंद्रजीत राजीव कॉलोनी में दुकान चलाता था। इंद्रजीत की हत्या उसी के गांव के नीतेश और मोहित नामक दो युवकों ने चाकू से गोद कर की।

सूचना मिलते ही सेक्टर 58 थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सारे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि यह हत्या रंजिश में की गई है। नीतेश और मोहित ने दुकान पर आकर पहले इंद्रजीत को अपने झांसे में लिया। उसे दुकान से बाहर ले आए साइड पर ले जाकर उसका कत्ल कर दिया।

पहले से थी रंजिश बदले के चलते गई जान
युवक के भाई नेत्रपाल ने बताया कि इंद्रजीत का एक बेटा व बेटी है। इंद्रजीत राजीव कॉलोनी में दुकान चलाता है। इंद्रजीत दुकान पर ही था तभी गांव के नीतेश और मोहित नमक दोनो युवक इंद्रजीत को किसी काम का झांसा देकर अपने साथ ले गए। तीनों मिलकर गांव के ही मनीष की दुकान पर सिगरेट लेने के लिए रुके।

सिगरेट लेने के लिए इंद्रजीत अंदर गया तभी अचानक से दोनो युवकों ने इंद्रजीत पर पीछे से हमला कर दिया। मनीष ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन उसे धामका डरा कर दूर रहने को कहा। लगातार एक के बाद एक चाकू से हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनो बार-बार इंद्रजीत से कह रहे थे की तुझे मुखबिरी सिखाते है। हमले के बाद इंद्रजीत लहूलुहान हो गया और वहीं गिर गया।
इंद्रजीत को लेकर बादशाह खान अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मुखबिरी के कारण हुई मौत
पुलिस अंदेशा लगा रही है कि पहले जब क्राइम ब्रांच ने नीतेश को किसी मामले की पूछताछ के लिए उठाया था तो उसकी मुखबिरी शायद इंद्रजीत ने की होगी। जिसकी खुन्नस हमलावरों ने इस प्रकार निकली। सेक्टर 58 थाना प्रभारी अनूप कुमार का कहना है की मृतक के भाई नेत्रपाल के ब्यानुसार कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें