Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के फरीदाबाद में जिम से निकलते ही बल्लू पहलवान को गोलियों से भूना, पुरानी रंजिश में की हत्या

January 31, 2024

हरियाणा के फरीदाबाद में जिम से निकलते ही बल्लू पहलवान को गोलियों से भूना, पुरानी रंजिश में की हत्या

हरियाणा में गैंगस्टरों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला फरीदाबाद से सामनेे आया है। यहां पर एक जिम से कसरत करने के बाद बाहर न निकले एक व्यक्ति को अराजक तत्वों ने गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान सूरजभान उर्फ बल्लू पहलवान के रूप में हुई है।

सूरजभान उर्फ बल्लू पहलवान

बल्लू पहलवान मूल रूप से नजफगढ़ का रहने वाला था और दिल्ली पुलिस ने उसे तड़ीपार कर रखा था। इन दिनों वह फरीदाबाद में रह रहा था। जिम में काम करने वालों ने कहा कि उन्होंने जिम के नीचे गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद वह दौड़ कर बाहर आए तो देखा कि बल्लू लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा था।

रंजिश में मारी गोलियां

जिमें ट्रेनिंग देने वाले रोहित ने कहा कि बल्लू का जिम में आने का कोई एक समय नहीं था। वह समय बदल-बदल कर जिम आता था। उन्होंने कहा कि बल्लू ने समय बदल-बदल कर आने के बारे में पूछा तो उसने बताया था कि उसका किसी के साथ कोई झगड़ा चल रहा है और वह उसकी रेकी करवा रहा है। इसलिए वह एक समय पर नहीं आ सकता।

उन्होंने कहा कि बल्लू की हत्या शायद इसी रंजिश में हुई है। हमलावर भी पहले ही जिम के बाहर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही बल्लू जिम से बाहर निकला उन्होंने उस पर गोलियां की बरसात कर दी। बल्लू के सिर और छाती में हमलावरों ने गोलियां मारीष जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

जमीन पर पड़ा लहूलुहान बल्लू पहलवान

वारदात CCTV मे कैद लेकिन अंधेरा होने का कारण साफ नहीं

जिम संचालक बल्लू को पर्सनली नही जानता था इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात हुई थी। के बल्लू इंस्टाग्राम पर काफी फेमस था और रोज अपनी वीडियो पोस्ट करता था। उन्होंने कहा कि वारदात जिम और आसपास लगे कैमरों में तो कैद हो गई है लेकिन अंधेरा होने के कारण चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं।

जिम मालिक ने कहा कि सेक्टर11 हुडा मार्केट में में लाइट की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनता नहीं है। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने तकरीबन 25 गोलियां बल्लू पहलवान को मारी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें