Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के झज्जर में युवती का अपहरण के बाद रेप फिर हत्या, रेल लाइन पर मिला शव

February 10, 2024

हरियाणा के झज्जर में युवती का अपहरण के बाद रेप फिर हत्या, रेल लाइन पर मिला शव

हरियाणा के झज्जर में 19 साल की युवती का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म और फिर हत्या का मामला सामने आया है। युवती की लाश रोहतक रेलवे की लाइन पर पड़ी मिली। दरिंदों की हवस का शिकार हुई युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह 6 फरवरी को आईटीआई के पास काम पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

पिता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कुछ नजदीकियों से पता किया तो बताया कि उनकी बेटी दोपहर को रोहतक वाली बस में गई थी। लेकिन दोपहर से ही उनकी बेटी का फोन बंद आ रहा था। रात को 8 बजे तक बेटी वापस नहीं आई तो उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की।

पिता ने एक युवक पर लगाए हत्या के आरोप

हत्या के मामले में लड़की के पिता ने थाने में FIR दर्ज करवा कर 2 युवकों मोहित और सौरव पर आरोप जड़े हैं कि उसने ही उसकी बेटी की हत्या की है। लड़की के पिता ने कहा है कि दोनों ही उनकी बेटी से पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर लाश रेलवे लाइन पर फेंक दी।

इसी बीच पुलिस ने मोहित को राउंड अप किया था। मोहित ने कहा कि सौरव का लड़की के साथ चक्कर था और उसकी कोई वीडियो भी सौरव के पास थी। इसी वीडियो को लेकर वह लड़की पर उसके साथ चलने का दबाब भी बना रहा था। सौरव का वीडियो को लेकर लड़की के साथ कोर्ट परिसर में झगड़ा भी हुआ था।

पता चला है कि पुलिस पूछताछ के दौरान मोहित ने हत्याकांड से जुड़ी कुछ और बातें भी पुलिस को बताई गैं। पुलिस ने शहर छोड़ कर कहीं जाने पर पाबंदी लगाकर मोहित का बयान दर्ज करने के बाद उसे छोड़ दिया है।

युवती की बनाई थी वीडियो

युवती के पिता ने मोहित और सौरव पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों के पास मृतका की वीडियो थी। जिस वजह से पहले युवती को अगवाह किया फिर दुष्कर्म कर सबूत मिटाने के लिए उसे रेल लाइन पर फेंक दिया। एसएचओ सोहताज ने बताया कि जीआरपी थाना पुलिस सारे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें