Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में थार गाड़ी ने सांड से टकराने के बाद युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, बिजली के पोल से टकरा कर रुकी

February 1, 2024

करनाल में थार गाड़ी ने सांड से टकराने के बाद युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, बिजली के पोल से टकरा कर रुकी

हरियाणा के करनाल में एक थार गाड़ी यमदूत बनकर आई। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने करनाल के ग्रीन बेल्ट इलाके में सड़क पर पहले एक सांड को टक्कर मारी। उसके बाद अनियंत्रित होकर एक युवक पर जा चढ़ी। युवक को कुचलने के बाद भी थार रूकी नहीं बल्कि इसके बाद बिजली के एक खंभे से टकरा कर रुकी।

हादसे में युवक और सांड की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात को यह है कि इस यमदूत बन कर आई इस थार गाड़ी को एक नाबालिग चला रहा था। हादसा होने के बाद थार गाड़ी को नाबालिग युवक घटनास्थल पर ही छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने थाीर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

छिन गया परिवार का सहारा

हादसे मे मारे गए युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप उत्तर प्रदेश के कस्बा सहारनपुर के गांव नगला बाढेड़ी का रहने वाला था। युवक करनाल के सेक्टर 6 में किराए के मकान में रहता था और सेक्टर 9 में स्थित मंडरु लॉजिस्टिक कंपनी में काम करता था। संदीप के बड़े भाई ने भी बताया संदीप की मौत के बाद परिवार का सहारा छिन गया है। संदीप ही अकेला परिवार में कमाने वाला था।

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी नवीन ने बताया कि थार की रफ्तार 100 से 120km/h थी। सामने एकदम एक सांड आ गयास और थार उससे टकरा गई। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क का डिवाइडर पार करल दूसरी तरफ जा पहुंची। वहां पर संदीप बाइक पर जा रहा था और उसे चपेट में ले लिया।

SI तरसेम सिंह ने बताया की CCTV कैमरों की फुटेज कोल कब्जे में ले लिया। उसे खंगाला जा रहा है। थार चालक की खोजबीन चल रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें