Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक की मामूली विवाद में गई जान, घर से जबरन उठा ले गए फिर किया चाकू से हमला, अस्पताल पहुंचते ही मौत

April 6, 2024

युवक की मामूली विवाद में गई जान, घर से जबरन उठा ले गए फिर किया चाकू से हमला, अस्पताल पहुंचते ही मौत

नूंह (हरियाणा) : मामूली विवाद में हरियाणा के नूंह जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगीना खंड के बलाई गांव की है। इस गांव में एक युवक को कुछ लोगों ने विवाद से जन्मी रंजिश के चलते मौत की नींद सुला दिया।

परिजनों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उवेश का पड़ोस में रहने वाले नदीम, फारूक, इकबाल, दराज, फरदीन समेत अन्य लोगों से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। लेकिन इस विवाद को लोगों व पुलिस ने बीच पड़कर शांत करवा दिया था। तब यह मामला रफा–दफा हो गया था।

लेकिन इसके बाद उसी रंजिश को लेकर रात के समय करीब 13 लोग घर में जबरदस्ती घुस आए और घर से ऊवेश को उठाकर अपने घर ले गए। वहां आरोपियों ने उवेश को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उवेश पर अनगिनत वार किए। जिससे उवेश जख्मी हो गया और उसका काफी खून बह गया था।

परिजन आरोपियों के ठिकाने पर पहुंचे तब तक आरोपी भाग चुके थे। मौके पर उवेश घायल अवस्था में अचेत पड़ा था। परिजन तुरंत उसे लेकर मांडी खेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उवेश को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम होने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 4 को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे फरार आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। फरार आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें