Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के पलवल में 2 बदमाशों ने कार चालक को मारपीट कर लूटा, कार तोड़ने के बाद दी जान से मारने की दी धमकी

February 8, 2024

हरियाणा के पलवल में 2 बदमाशों ने  कार चालक को मारपीट कर लूटा, कार तोड़ने के बाद दी जान से मारने की दी धमकी

हरियाणा के पलवल में ड्यूटी से घर वापस लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर लूटने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने युवक की कार भी तोड़ दी और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। युवक अंकुश निवासी सदुआ मोहल्ला ने बताया कि बदमाशों ने हसनपुर बाजार में उसकी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उसे रोका था।

अंकुश ने बताया कि बदमाशों ने कार को रोकने के बाद उसके साथ मारपीट की और गाड़ी में रखा कैश, पर्स और कागजात लेकर मौके से फरार हो गए। हसनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया लूट की वारदात करने वालों की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम मनीष और संजू नामक बदमाशों ने दिया है।

अंकुश पर लोहे की राड से किया हमला

अंकुश हसनपुर बाजार पहुंचा तो 2 बदमाशों जिनका नाम मनीष और संजू है ने अपनी बाइक कार के सामने लगाकर रोक लिया। अंकुश पर लोहे की राड और लाठी से हमला किया। अंकुश ने बताया की उसने मौके से भाग कर और पास ही की एक दुकान में छिप कर अपनी जान बचाई।

लोगों के आने पर बाइक छोड़ भागे बदमाश

अंकुश ने बताया की गाड़ी में 2 फ्लैट की रजिस्ट्री और 90 हजार नगदी पड़ी हुई थी। इसके अलावा गाड़ी में उसका पर्स भी थी। लुटेरे सबकुछ लूट कर ले गए। पर्स में भी उनके जरूरू दस्तावेज थे। लड़ाई झगड़े का शोर सुन कर आस पास के लोग इकट्ठे होने लगे तो बदमाश अपनी बाइक वही छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मौके से आरोपियों की बाइक जब्त कर ली और जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें