Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकूला में ATM लूटने की कोशिश, अलार्म बजने पर लुटेरे सामान छोड़ कर भागे, वारदात CCTV में कैद

January 30, 2024

पंचकूला में ATM लूटने की कोशिश, अलार्म बजने पर लुटेरे सामान छोड़ कर भागे, वारदात CCTV में कैद

हरियाणा के पंचकूला में ATM को लूटने की कोशिश का मामला सामना आया है। यहां पर लुटेरेलकटर समेत अन्य सामान Axis बैंक के ATM को काटने के लिए पहुंचे थे। लेकिन लुटेरों ने जैसे ही ATM को काटने का प्रयास किया तो अलार्म बज गया। अलार्म बजते ही लुटेरे अपना सामान मौके पर छोड़ कर भाग खड़े हुए।

यह सारी की सारी वारदात वहां पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई। अलार्म बजने के बाद पंचकूला की पुलिस भी अलर्ट हो गई और तुरंत प्रभाव से वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस ने ATM से लुटेरों का सामान कटर, गैस सिलेंडर और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

एटीएस में जांच करते पुलिस अधिकारी

CCTV से लुटेरों का पता लगाने की कोशिश

पुलिस ने Axis बैंक के ATM में लगे CCTV कैमरों के साथ-साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ATM में 2 लुटेरे लूट के इरादे से घुसे थे। लेकिन अलार्म बजने पर दोनो भाग खड़े हुए। दोंनों की तस्वीरों CCTV निकाल कर उसकी तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज से उनके आने और भागने का रूट भी पता किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें