Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में युवक को धोखे से बुलाकर बुरी तरह पीटा, गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंका, अस्पताल में मौत

May 30, 2024

रेवाड़ी में युवक को धोखे से बुलाकर बुरी तरह पीटा, गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंका, अस्पताल में मौत

हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक को धोखे से बुलाकर उसकी हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मोहल्ला भजन का बाग निवासी 19 वर्षीय लोकेश उर्फ लक्की का दोस्त सनी लोकेश के घर आया और उसे बहाने से अपने साथ ले गया।
किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर सनी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोकेश को बुरी तरह से पीटा। लहूलुहाल हालत में सनी और उसके साथी लोकेश को कैंटर के सामने रेलवे लाइन पर फेंक कर फरार हो गए।

लेकिन लाइनों के पास ही रहने वाले लोगों ने लोकेश को देखा तो उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को भी सूचित किया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान लोकेश ने अपना दम तोड़ दिया। युवक के सिर पर चोट आई है इसके अलावा शरीर पर भी चोट के गहरे निशान थे।

झगड़े को लेकर की गई हत्या

लोकेश के पिता यशपाल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि लोकेश की हत्या की गई है। सन्नी लोकेश को लेने घर आया था जिसके बाद से लोकेश की कोई खबर नहीं थी। लोकेश दो दिन से गायब था, परिजनों ने उसे ढूंढा भी लेकिन लोकेश का कोई अता-पता नहीं चला।

उन्हें अस्पताल से सूचना मिली कि वह ICU में भर्ती था और उसकी मौत हो चुकी है। परिजनों ने कहा कि साजिश के तहत लोकेश को रेलवे की लाइनों पर फेंका गया था ताकि ट्रेन गुजरने के बाद हत्या के मामले को आत्महत्या में बदला जा सके।

यशपाल ने बताया कि लोकेश का कुछ दिन पहले कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था। झगड़े के चलते ही रंजिश में उसकी हत्या हुई है। पुलिस के अलावा CIA की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने यशपाल की शिकायत के आधार पर 5 नामजद आरोपी राज, हंसराज, साहिल, सन्नी , भोला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें