Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर युवक को मारी गोली, मौत; पुलिस जांच में जुटी, रंजिश का मामला

January 31, 2024

रोहतक में  बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर युवक को मारी गोली, मौत; पुलिस जांच में जुटी, रंजिश का मामला


हरियाणा में गुंडागर्दी और गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला रोहतक के गांव इस्माइला में सामने आया है। इस्माइला गांव में बदमाशों ने गांव के 26 वर्षीय युवक आशीष को घर से बाहर बुलाकर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने आशीश के सीधे सीने में गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने बताया कि सुबह 4 बजे आशीष घर पर था तो बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर से आशीष का नाम लेकर आवाजें लगानी शुरू कर दी। आशीष ने सोचा कि शायद कोई जानने वाला आया है तो वह दरवाजा खोल कर घर से बाहर चला गया। बदमाशों ने वहीं पर उसी गोली मार दी।

मेडिकल स्टोर चलाता था मरहूम आशीष

बदमाशों ने जिस युवक आशीष की हत्या की है वह बेरी रोड पर मेडिकल स्टोर चलाता था। परिजनों ने कहा कि बदमाश गाड़ी में नहीं बल्कि पैदल ही आए थे। जब बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया और गोली मार कर फरार हुए तो गाड़ी की कोई आवाज नहीं आई। उन्हें गोली की आवाज सुनी तो वह घर से बाहर आए।

परिजनों ने कहा कि आशीष को सीने के पास गोली लगी थी। वह उसे बेसुध हालत में तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे डैड डिक्लेयर कर दिया। आशीष का गोली लगने के बाद काफी खून भी बह गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रंजिश में हत्या हुई है।

थाना प्रभारी सुलेंद्र ने कहा कि पिछले दिनों आशीष का अपने ही पड़ोसियों के साथ झगड़ा भी हुआ था। आशीष ने पिछले साल 18 नबंवर को अपने पड़ोसियों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पुलिस अपनी जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें