Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में बच्चों की पढ़ाई की चिंता ने ले ली मां की जान, ट्यूशन लगाने पर दिया जोर तो पति ने गुस्से में दबाया पत्नी का गला

June 2, 2024

रोहतक में बच्चों की पढ़ाई की चिंता ने ले ली मां की जान, ट्यूशन लगाने पर दिया जोर तो पति ने गुस्से में दबाया पत्नी का गला

हरियाणा के रोहतक में स्थित गांव काहनौर निवासी पति पत्नी में विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दंपति के बीच उनके बच्चे का ट्यूशन लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों की मां अपने दोनो बच्चों का ट्यूशन लगाने पर जोर दे रही थी। वहीं पिता ट्यूशन के लिए राज़ी नहीं था।

जिस कारण दोनो के बीच विवाद बढ़ता गया। विवाद इतना बढ़ा की इसका अंत पति ने अपनी पत्नी की हत्या करके किया।झगड़े के पहले पति ने पत्नी को बेरहमी के साथ डंडे से पिटता रहा। मारपीट करने के बाद महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को आंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला की पहचान काहनौर निवासी 35 वर्षीय अन्नु के रूप में हुई है।महिला अपने पति और 2 बच्चों सहित काहनौर में रहती थी। दोनो पति पत्नी के बीच बच्चों के ट्यूशन लगाने की बात पर झगड़ा हो गया। दंपति के बीच आमतौर पर झगड़े होते रहते थे।

कलानौर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है। महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले है।

पुलिस द्वारा आसपास में जांच करने और पड़ोसियों से पूछताछ भी की गई। इसके अलावा घटनास्थल पर पुलिस टीम के अलावा FSL टीम भी मौजूद थी। टीम ने घटनास्थल से मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य एकत्र किए है।

कलानौर थाना प्रभारी देशराज ने बताया की शव को पोस्टमार्टी के लिए भेज दिया गया है। आरोपी घटना के बाद से मौके से फरार है। आरोपी के खिलाफ कुछ साक्ष्य भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त मे  होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें