
हरियाणा में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रोहतक में गोहाना के बाद गुंडागर्दी का नया मामला अब सांपला में सामने आया है। सांपला में एक प्रसिद्ध हलवाई की दुकान पर बुधवार को सुबह 6 बजे बदमाशों ने जम कर गोलियां बरसाईं। इतना ही नहीं बदमाश दुकान पर एक करोड़ की फिरौती की पर्ची भी फैंक कर गए।
गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोलियों के खाली खोल और वहां पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह गोलीकांड भाऊ गैंग ने अंजाम दिया है।

5-6 बदमाशों ने आकर की फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अभी सुबह सांपला में रेलवे रोड पर स्थित सीताराम हलवाई हलवाई की दुकान खुली ही थी कि इतने में 5 से 6 बदमाशों ने वहां पर दस्तक दे डाली। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए वहां पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
जिसके बाद हलवाई से एक करोड़ की रंगदारी भी मांगी गई है। लोगों का कहना है कि यह पूरा कांड अमन ग्रुप भेंसवाल जो हिमांशु भाऊ गैंग से हैं ने किया है। लोगों का कहना है कि बदमाश फायरिंग के बाद झज्जर की तरफ भाग गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...