Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में नाके गाड़ी भगाने की कोशिश, रोककर तलाशी ली 500 ग्राम हेरोइन मिली, 2 युवक काबू

January 29, 2024

सिरसा में नाके गाड़ी भगाने की कोशिश, रोककर तलाशी ली 500 ग्राम हेरोइन मिली, 2 युवक काबू

हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सिरसा में स्थानीय पुलिस की मदद से 2 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह दोनों युवक गाड़ी से हेरोइन लेकर आगे कहीं सप्लाई करने जा रहे थे। इसकी भनक हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को लग गया।

हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सिरसा में पुलिस की मदद से नाकाबंदी कर रखी थी। वहां पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इतने में नाके पर दिल्ली की तरफ से आई कार को रोका गया। इसमें 2 युवक सवार थे जिनकी पहचान पूछताछ के दौरान सिरसा की जेजे कॉलोनी निवासी विजय और गुरुतेग नगर निवासी दीपक के रूप में हुई है। दोनों कार में हेरोइन छुपाकर ले जा रहे थे।

गाड़ी साइड पर लगाने को कहा तो भागने की कोशिश

सिरसा में NH-9 पर की गई नाकाबंदी पर SP सिरसा तरसेम सिंह और DSP दिलीप सिंह भी मौजूद थे। दोनों के सामने वाहनों को चैक किया जा रहा है। हेरोइन के साथ पकड़े गए आरपियों को जैसे ही पुलिस वालों ने नाके पर रोका तो वह घबरा गए। पुलिस ने चेहरे के हावभाव देखकर गाड़ी को चैक करने के लिए साइड पर लगाने को कहा।

लेकिन नशा तस्कर दीपक और विजय ने गाड़ी को साइड पर लगाने की बजाय भगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस वालों ने उन्हें भागने नहीं दिया और मौके पर ही दबोच लिया। दोनों को गाड़ी से बाहर निकाल कर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में से 501 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन का गैजेटिड अफसरों के सामने मापतोल किया गया गया।

HNC ब्यूरो पता लगाएगा कहां से लेकर आए थे कहां देनी थी

SP सिरसा तरसेम सिंह ने बताया कि हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS के तहत मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को कल कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दोरान पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि यह हेरोइन की खेप कहां से लाए थे और कहां पर इसे सप्लाई करने जा रहे थे।

उन्होंने आशंका जताई है कि इनके संबंध किसी बड़ी गैंग से भी हो सकते हैं। इनके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पकड़ी गई हेरोइन की मार्किट में कीमत 50 लाख से ज्यादा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें