Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, घर में अकेली देखकर की जबरदस्ती, मामला दर्ज

April 10, 2024

सिरसा में  दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, घर में अकेली देखकर की जबरदस्ती, मामला दर्ज

सिरसा (हरियाणा) : हरियाणा के कैथल में सिरसा की एक महिला से उसके पति के दोस्त ने ही दुष्कर्म कर डाला। जिस वक्त यह वारदात हुई उस वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। उसे अकेला पाकर पति के दोस्त ने सारी हदें पार करते हुए महिला के साथ जबरदस्ती की और धमकी भी दी कि यदि किसी को बताया तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।

महिला ने सिरसा पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए सारी आपबीती बताई है। महिला का कहना है की उसके साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। जिस पर सिरसा पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की है। महिला ने सिरसा पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की जब वह कैथल अपने पति के साथ गई हुई थी। तब उसके पति घर से बाहर किसी कारणवश गए हुए थे। उसी वक्त आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और महिला के साथ जोर–जबरन संबंध बनाने लगा। आरोपी ने महिला को धमकी दे कर डरा दिया, और शांत रहने को कहा। जिससे महिला सहम गई।

परंतु जब महिला कुछ दिनों बाद सिरसा पहुंची तो उसने हिम्मत करके सारी बात अपने पति को बताई। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ महिला थाने पहुंची। और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।

सिरसा पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जीरो FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है की घटना कैथल की है, जिस कारण से इस मामले को लेकर आगामी कार्यवाही कैथल पुलिस करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें