Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा की खुबधुल नहर से मिला सोनीपत के ACP यशपाल के वकील बेटे का शव, दोस्तों से झगड़े के बाद 6 दिन से था लापता

January 29, 2024

हरियाणा की खुबधुल नहर से मिला सोनीपत के ACP यशपाल के वकील बेटे का शव, दोस्तों से झगड़े के बाद 6 दिन से था लापता

हरियाणा की खुबधुल नहर से सोनीपत के ACP यशपाल सिंह के वकील बेटे सक्ष्य चौहान का शव मिल गया है। वकील लक्ष्य चौहान अपने दोस्तों के साथ हुए झगड़े के बाद 6 दिन से लापता था। 23 जनवरी को लक्ष्य अपने दोस्त विकास, अभिषेक और एक अन्य जिसका नाम अभी पता नही चल पाया है के साथ एक शादी में गया हुआ था।

वहीं पर उधार दिए गएल पैसों को लेकर दोस्तों में झगड़ा हो गया और बात हत्या तक जा पहुंची। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्य चौहान के दोस्तों को राउंडअप करने के बाद उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस 6 दिन से एनडीआरएफ की टीम को लेकर लक्ष्य की तलाश में जुटी हुई थी।

नहर से शव बरामद करने के बाद कार्रवाई करती पुलिस

लक्ष्य शादी से घर नहीं लौटा तो करवाई थी दर्ज शिकायत

लक्ष्य जब शादी से घर नहीं लौटा को पहले परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसके बारे में पता लगाया कि वह कहां पर है। लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो लक्ष्य के पिता ACP यशपाल सिंह ने दिल्ली के समयपुर बदली थाना मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जांच अधिकारी खुदबू झाल चौकी प्रभारी संदीप कुमार बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि लक्ष्य के साथ मार पीट करने के बाद उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें