Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honor killing: बिजनौर में शख्स ने जीजा को उतारा मौत के घाट

March 9, 2024

Honor killing: बिजनौर में शख्स ने जीजा को उतारा मौत के घाट

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके में झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। बिजनौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे चांदपुर थाना पुलिस को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एसएसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में मृतक की पहचान मीरापुर खादर गांव निवासी 25 वर्षीय बृजेश उर्फ डब्बू के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी लवी ने बहस के बाद अपने जीजा बृजेश की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बृजेश ने लड़की के परिवार के कड़े विरोध के बावजूद 10 महीने पहले लवी की बहन अंजली से शादी की थी। अंजली नौ महीने की गर्भवती है और कुछ ही दिनों में उसकी डिलीवरी होने वाली है। वह अपनी प}ी को साथ लेकर गांव अपने घर लौटा आया था।

बृजेश शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाजार से सामान खरीदने आया था। सूचना मिलने पर लवी भी अपने साथियों के साथ बृजेश के पास पहुंचा और दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान उसने देसी हथियार छिपाया हुआ था, जिससे उसने बृजेश को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय बृजेश की मौत हो गई।

एसएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी लवी को हिरासत में लिया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें