Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के सोनीपत में किसान की सरेआम गोली मार कर हत्या, ताश खेल रहे रमेश को बहाने से खेत में ले जाकर भूना

January 27, 2024

हरियाणा के सोनीपत में किसान की सरेआम गोली मार कर हत्या, ताश खेल रहे रमेश को बहाने से खेत में ले जाकर भूना

हरियाणा के सोनीपत में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जिले के बड़ौदा गांव में बदमाशों ने एक किसान रमेश (44) को सरेआम गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी। बदमाश बड़े आराम से रमेश के पास आए उसे बहाने से खेत में ले गए और वहां पर गोलियाों से भून डाला।

गांव वासियों ने बताया कि बदमाशों की संख्या दो थी और रमेश की हत्या किसी पुरानी रंजिश में करवाई गई है। बड़ौदा गांव में किसान रमेश की हत्या की खबर फैलते ही दहशत का माहौल बन गया है। किसानों और ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त हैं। ग्रामीणों नो कहा कि यदि बदमाश न पकड़े गए तो उन्हें हाईवे जाम करने पर मजबूर होना पड़ेगा। रमेश को बदमाशों ने 6 गोलियां मारी।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस और इकट्ठा हुए ग्रामीण

ताश खेल रहे रमेश को उठाकर ले गए

गांव वासियों ने बताया कि रमेश गांव की चौक के पास चौपाल पर अन्य ग्रामीणों के साथ दोपहर को करीब पौने 1 बजे ताश के पत्ते खेल रहा था। इतने में दो युवक वहां पर आए। उन्होंने रमेश के बारे में पूछा। इसके बाद वह बातचीत करने के लिए रमेश को वहां से उठाकर एक साइड पर ले गए।

इसके बाद दोनों रमेश को वहां से खेत में ले गए। वहां पर जाकर दोनों ने रमेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज सुनकर ताश खेल रहे ग्रामीण खेतों की तरफ भागे। लेकिन जब तक वह वहां पर पहुंचे तो बदमाश मौके से फरार हो चुके थे और रमेश खून में लथपथ खेत में पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों के हुलिए के बारे में पता लगा रही है। इसके अलावा बदमाशों के आने-और जाने वाले रूट के साथ-साथ वह किस गाड़ी में आए थे इसका भी पचा लगा रही है। गांव में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें