Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

होटल में आशिक संग गुलछर्रे उड़ा रही थी महिला, पति पहुंचा तो होटल की छत से कूदकर भागी पत्नी, देखें Video

June 17, 2025

होटल में आशिक संग गुलछर्रे उड़ा रही थी महिला, पति पहुंचा तो होटल की छत से कूदकर भागी पत्नी, देखें Video

होटल में आशिक संग गुलछर्रे उड़ा रही थी पत्नी, मौके पर पहुंचा पति.. 112 डायल कर बुलाई पुलिस, छत से 12 फीट नीचे लगा दी छलांग, देखें वीडियो

 

यूपी डेस्क। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पति के साथ होटल पहुंची, तो महिला ने पति और पुलिस को साथ देखते ही पकड़े जाने के डर से होटल की छत से लगभग 12 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। जिसकी वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

पत्नी किसी युवक से बात करती थी
पति को शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रही है। उसने कई बार टोका भी, लेकिन पत्नी ने बात को नजरअंदाज किया। कुछ समय बाद पति को इसकी पुष्टि हो गई।

मार्कशीट लाने का बहाना बनाकर गई होटल
कुछ दिन पहले पत्नी ने कहा कि वह कॉलेज से अपनी मार्कशीट लेने जा रही है। पति को शक हुआ तो वह चुपचाप उसका पीछा करने लगा। पत्नी ने पहले बेटी को एक रिश्तेदार के घर छोड़ा, फिर एक कार में बैठी। वह कार एक होटल के सामने रुकी और पत्नी अपने प्रेमी के साथ अंदर चली गई।

 

पति ने होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
पति भी होटल के अंदर गया और अपनी पत्नी को उस युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद वह बिना कुछ कहे वहां से चला गया। लेकिन तब युवक ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे गायब करवा देगा।

पत्नी और उसके परिवार ने भी दी धमकी
पति ने आरोप लगाया कि बाद में पत्नी और उसके परिवारवालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसे डराया गया और कहा गया कि उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।

कोर्ट के आदेश पर हुआ केस दर्ज
पति ने पहले पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार उसने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने अब पत्नी, उसके प्रेमी और परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है और केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट और सबूतों के आधार पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें