Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेड पर पड़ी थी लाश… बिलख रहा था पास बैठा 5 साल का बेटा, सुसराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को दी दर्दनाक मौत

September 29, 2025

बेड पर पड़ी थी लाश… बिलख रहा था पास बैठा 5 साल का बेटा, सुसराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को दी दर्दनाक मौत

हरियाणा डेस्क. हरियाणा के होडल स्थित कस्बा हसनपुर के गांव करीमपुर में सुसराल वालों ने 22 वर्षीय विवाहिता का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। सुसराल वाले शादी में दहेज न मिलने से नाराज थे। बेड पर सोते समय तेज धारदार हथियार से आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। यह वारदात ग्रेटर नोएडा की निक्की की याद दिलाती है। निक्की को भी सुसराल वालों ने दहेज के लिए जला दिया था। अब एक और बेटी दहेज की बली चढ़ा दी गई।

पति सहित इन लोगों पर केस दर्ज

यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर लड़की के पति, सास व उसके भाई सहित ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

मृतक की बहन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जब सुबह पुलिस पहुंची तो खूब से सनी हुई महिला की लाश कमरे के बेड पर पड़ी हुई थी और उसका 5 साल का बेटा लाश के पास रो रहा था। वहीं सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

2019 में हुई थी शादी

थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि यूपी मथुरा के गांव कोटवन निवासी लक्खी ने वर्ष 2019 में दहेज देकर बड़ी बेटी पिंकी की शादी जसवीर और छोटी बेटी प्रीति की शादी रोहित उर्फ भोले निवासी गांव करीमपुर के साथ की थी। शादी के बाद से उसकी सास रामवती व उसका भाई अनिल निवासी भनकपुर सहित उसकी ननद पूजा, पति रोहित दहेज के लिए मारपीट करते आ रहे थे। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कई बार वह उनकी मांग के अनुसार उन्हें पैसे और सामान देता रहा लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हुए। शनिवार की रात को सोते समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

बच्चे का क्या कसूर था

गांव करीमपुर में विवाहिता महिला के हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर पहुंचे हर व्यक्ति की आंख नम थी। वहीं मृतका का बेटा भूख से बिलख रहा था। गांव में आए महिला और पुरुषों की जुबान पर एक ही चर्चा थी। भगवान इस मासूम का क्या कसूर था, जो इसके सिर से मां का साया छीन लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें