Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

India-Pakistan War : PM शहबाज शरीफ ने बुलाई NCA की बैठक, परमाणु हथियार से है कनेक्शन

May 10, 2025

India-Pakistan War : PM शहबाज शरीफ ने बुलाई NCA की बैठक, परमाणु हथियार से है कनेक्शन

इंटरनेशनल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका भी सक्रिय हो गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से फोन पर बात की है। खास बात यह रही कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात नहीं की, बल्कि सीधे सेना प्रमुख से संपर्क किया। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुलाई है। यह एक उच्च स्तरीय समिति होती है जिसमें सेना और सरकार के बड़े अधिकारी शामिल होते हैं। इस कमिटी को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल जैसे बड़े फैसले लेने का अधिकार होता है।

सेना को प्राथमिकता देने का संकेत

हालांकि, अमेरिका की तरफ से यह साफ संदेश माना जा रहा है कि वह इस तनावपूर्ण स्थिति में पाकिस्तानी सेना को सरकार से ज्यादा अहमियत दे रहा है। अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान भारत के साथ तनाव कम करे।

पाकिस्तान में हाई लेवल मीटिंग

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हालात को देखते हुए नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुलाई है। यह एक उच्च स्तरीय समिति होती है जिसमें सेना और सरकार के बड़े अधिकारी शामिल होते हैं। इस कमिटी को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल जैसे बड़े फैसले लेने का अधिकार होता है।

भारतीय सेना ने ड्रोन हमलों को किया नाकाम

पाकिस्तान लगातार ड्रोन और मिसाइल से भारत पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह भी पाकिस्तान ने ड्रोन भेजे, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें मार गिराया।

भारत की जवाबी कार्रवाई

भारत ने इसका कड़ा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस – नूर खान, शोरकोट और मुरीद को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। भारत ने यह साफ कर दिया है कि वह अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देगा।

गोलाबारी में भारतीय अधिकारी की मौत

पाकिस्तान की ओर से एलओसी (LoC) पर लगातार फायरिंग और मोर्टार हमले हो रहे हैं। इसी फायरिंग में जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। पाकिस्तान ने उनके घर पर मोर्टार दागा और गोलीबारी की। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और बताया कि थप्पा ने हमले से कुछ घंटे पहले ही ऑनलाइन बैठक में उनसे बात की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें