Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला चिकित्सक से दोस्ती कर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करने के आरोप युवक के खिलाफ केस

April 8, 2024

महिला चिकित्सक से दोस्ती कर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करने के आरोप युवक के खिलाफ केस

नोएडा। नोएडा में एक महिला चिकित्सक की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में बिसरख थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि महिला ने रविवार रात को थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी दोस्ती दीपक झा नाम के युवक से हुई थी जिसने उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर एवं वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और उसे ब्लैकमेल किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और वह मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें