Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वशीकरण की ताबीज बनाने के बहाने मौलाना ने महिला से किया दुष्कर्म

January 16, 2024

वशीकरण की ताबीज बनाने के बहाने मौलाना ने महिला से किया दुष्कर्म

जालौन: एक मुहल्ला निवासी महिला ने मौलाना पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला रविवार की देर शाम तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची, पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

महिला का कहना है कि उसका पति के साथ विवाद चलता है, उसे किसी ने बताया कि पति से विवाद खत्म करने के लिए एक मौलाना उसके वशीकरण की ताबीज बनाकर दे सकता है. इसके बाद रविवार की दोपहर महिला मौलाना शफीक कादरी के पास पहुंची, महिला का आरोप है कि दुआ करने के झांसे में फंसाकर मौलाना शफीक कादरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद किसी को कुछ भी न बताने की हिदायत दी. साहस करते हुए रविवार की देर शाम वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि महिला दुआ पढ़वाने के लिए कई बार उसके पास आयी, लेकिन दुष्कर्म के आरोप को वह गलत बता रहा था। विवेचना में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें