Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदमाशों ने सिर पर वार कर चौकीदार की हत्या

March 12, 2024

बदमाशों ने सिर पर वार कर चौकीदार की हत्या

नोएडा। थाना बीटा-दो क्षेत्र के सेक्टर-36 स्थित एक निर्माण स्थल पर चौकीदार के रूप में कार्यरत व्यक्ति की बदमाशों ने कथित रूप से हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह को पुलिस को कृष्णा (40 वर्ष) नामक व्यक्ति के मृत पाए जाने की सूचना मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट है जिससे प्रतीत हो रहा है कि अज्ञत बदमाशों ने उसके सिर किसी भारी वस्तु से वार किया है।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर विधि विज्ञन की टीम और पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके लिए चार दल बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें