Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

करवा चौथ से पहले मातम, पत्नी की आत्महत्या के 3 घंटे बाद सिपाही ने भी की Suicide, वजह चौंका देगी!

October 19, 2024

करवा चौथ से पहले मातम, पत्नी की आत्महत्या के 3 घंटे बाद सिपाही ने भी की Suicide, वजह चौंका देगी!

यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के औरया में करवा चौथ से पहले एक ही दिन पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बनारसीदास में विवाहिता ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों को जब जानकारी हुई तो सब उसे लेकर अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति की भी मौत की खबर सामने आती है। जहा, बताया जा रहा है कि पत्नी की खुदकुशी के बाद यूपी पुलिस के सिपाही ने भी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, औरैया के मोहल्ला बनारसीदास में शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब एक घर में विवाहिता को पंखे पर फंदे से लटकता देख ससुरालीजन जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मायके और ससुरालियों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोपहर ढाई बजे के करीब रायबरेली में तैनात महिला के सिपाही पति का शव भी फंदे पर मिलने की सूचना मिली। तीन घंटे के अंतराल में दंपती की मौत से सभी आहत हैं। मायके पक्ष और ससुरालियों के आरोपों से दंपती के बीच कलह की बात सामने आई। मोहल्ला बनारसीदास निवासी संतोषी (26) शुक्रवार सुबह ससुराल में घर पर थी। इसी बीच साढ़े 11 बजे के बीच घर में चीख-पुकार मची तो पड़ोसी भी पहुंचे, कमरे में फंदे से लटक रही संतोषी को किसी तरह परिजनों ने उतारा। सांसें चलती देख मोहल्ले के लोगों के सहयोग से ससुरालीजन संतोषी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने संतोषी को मृत घोषित किया।

मायके पक्ष वालों का आरोप, पुलिस में होने का देता था धमकी
उधर, जानकारी पर इटावा जनपद के अजीत नगर से संतोषी के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। संतोषी के चाचा मनोज कुमार ने बताया कि संतोषी की शादी नवंबर 2023 में बनारसीदास निवासी उपेंद्र कुमार के साथ हुई थी। वर्तमान में उपेंद्र कुमार रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में सिपाही के पद पर तैनात है। संतोषी के चाचा और अन्य मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही पति उपेंद्र और अन्य ससुरालीजन संतोषी को आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। इसको लेकर कई बार समझौता हुआ। उपेंद्र कुमार हर बार पुलिस में होने की धमकी देता था।

छुट्टी न मिलने पर दोनों के बीच हुआ था विवाद
मा.के पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने संतोषी की हत्या कर उसे अस्पताल लेकर आए और फरार हो गए। इसी बीच दोपहर ढाई बजे के करीब रायबरेली से सूचना आई कि उपेंद्र का कमरे में शव फंदे पर लटका मिला है। उपेंद्र के बड़े भाई सत्येंद्र ने बताया कि मामूली बातों की कलह दोनों की जान ले लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। लाख प्रयास के बाद भी दोनों के बीच तालमेल न बैठा और ऐसा कदम उठा बैठे। करवाचौथ पर संतोषी अपने सिपाही पति उपेंद्र के साथ रायबरेली साथ जाने के लिए तैयार थी, त्यौहार के लिए उपेंद्र को छुट्टी न मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया और कुछ ही पल में दोनों की मौत की वजह भी बन गया। बनारसीदास मोहल्ला निवासी संतोषी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के बाद पति उपेंद्र का शव रायबरेली के ऊंचाहार में फंदे पर मिलने की घटना झकझोरने वाली रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें