Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

MBA छात्रा से जबरदस्ती बात करना चाहता था मुस्लिम लड़का… मना करने पर उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली दहशत

January 31, 2025

MBA छात्रा से जबरदस्ती बात करना चाहता था मुस्लिम लड़का… मना करने पर उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली दहशत

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देन वाल मामला सामने आया है। जहां एक MBA की छात्रा पर धारदार हथियार से हमला सिर्फ इसलिए कर दिया गया कि उसने एक मुस्लिम लड़का जिसका नाम अमन शेख है, से बात करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद आरोपी शेख ने छात्रा पर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

शेख ने धारदार हथियार से किया हमला 

दरअसल, यह मामला इंदौर से करीब 40 किमी दूर सांवरे कस्बे का है, जहां अमन शेख 23 ने गुरुवार दोपहर एक ‘मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन MBA की छात्रा इसलिए हमला कर दिया कि उसने बात करने से इनकार कर दिया था। वहीं इस हमले बाद लोगों ने छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

तीन साल से तंग कर रहा था … शेख

वहीं इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक (DCP) उमाकांत चौधरी ने बताया कि यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर सांवेर कस्बे में अमन शेख (23) ने गुरुवार दोपहर एमबीए की एक छात्रा के गले पर चाकू से हमला किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शेख और छात्रा ने एक ही महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। वहीं अब आरोपी छात्रा का रोज पीछा करता और उससे जबरन बात करने की कोशिश करता था। जब छात्रा के द्वारा उसे मना किया गया तो उसने गुस्से में उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बता दें कि इस मामले पर छात्रा के परिवारवालों का कहना है कि आरोपी अमन शेख उसे पिछले तीन साल से परेशान कर रहा था। लड़की के द्वारा मना किए जाने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसी बीच अब MBA की छात्रा की हत्या के प्रयास की वारदात को लेकर हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गए और आधे दिन तक बाजार और अन्य प्रतिष्ठानों को बंद करवा दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें