Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण लूटे

December 5, 2023

नोएडा में बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण लूटे

नोएडाः नोएडा के सोरखा गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर उसमें लाखों रुपये कीमत के चांदी के आभूषण और अन्य सामान लूट लिया और पीड़ित द्वारा विरोध करने पर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) हरिश चंदर ने बताया कि सोरखा गांव निवासी अमित वर्मा ने सोमवार रात को थाने में शिकायत दर्ज करायी कि वह अपनी कार से सोरखा गांव के पास पहुंचा। वहां पर उसने एक होटल पर खाना खाने के लिए कार रोकी। इसी बीच दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार बदमाश वहां पर आए। दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया तथा दो बदमाशों ने उसकी कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग लूट लिया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार बैग में वर्मा का लैपटॉप तथा करीब दो किलोग्राम वजन के चांदी के जेवरात रखे थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई लेकिन गोली उसे लगी नहीं। उन्होंने बताया कि पीड़ित एक कंपनी में काम करता है और उसके पिता की आभूषण की दुकान है।

डीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया है। उस आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें