Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या

March 8, 2025

NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या

Shot Dead In Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस फायरिंग में डीजीएम कुमार गौरव को भी गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से परिसर में हड़कंप मच गया है। साथ ही इस घटना से एनटीपीसी के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके अलावा परिसर के लोगों में भी भय का व्याप्त है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की

हजारीबाग के एनटीपीसी केरेडारी में कार्यरत डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि गोली मारने की घटना आज सुबह के समय हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद डीजीएम कुमार गौरव की इलाज के दौरान हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में मौत हो गई। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र की फतहा के पास की यह पूरी घटना बताई जा रही है। घटना के बाद एनटीपीसी के ऑफिसर और अन्य कर्मचारी हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल पहुंचे हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते नजर आए।

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

फिलहाल मृतक के शव को अभी हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में ही रखा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। हजारीबाग के एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि पहले भी एनटीपीसी के अधीन कंपनियों के कर्मचारियों पर इस तरह की गोलीबारी की वारदात की गई है, जिनमें मौतें भी हो चुकी हैं। पहले भी इस तरह की वारदात हुई है, हालांकि इस बार किस बात को लेकर गोलीबारी की गई, यह जांच का विषय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें