Last Updated: November 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

बटाला में बच्चों की लड़ाई में चली गोलियां, ईंट-पत्थरों से हमला; 2 लोग घायल,मौके से 7 खोल बरामद, दादा ने किए फायर

February 17, 2024

बटाला में बच्चों की लड़ाई में चली गोलियां, ईंट-पत्थरों से हमला; 2 लोग घायल,मौके से 7 खोल बरामद, दादा ने किए फायर

बच्चों की लड़ाई में पंजाब के बटाला में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यहां पर पड़ोंसियों के 2 छोटे 6 साल के बच्चों में खेल-खेल में विवाद हो गया। एक बच्चे के दादा को इस झगड़े पर इतना गुस्सा आया कि उसने फायरिंग तक कर डाली। इस झगड़ें में जमकर ईंट पत्थर भी चले जिसमें 2 लोगों को चोटें आई हैं।

यह सारा घटनाक्रम बटाला के गुरु नानक नगर में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 7 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने फायरिंग करने वाले सुरिंदर सिंह उसके पुत्र के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जबकि पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ IPC की धारा 307 में इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया जाए।

मामले की जांच करती पुलिस

महिला ने फोन कर दी पुलिस को जानकारी
पीड़ित मोहित बेदी ने बताया कि वह अमृतसर में थे। उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि पड़ोसियों बच्चों के साथ उनके बेटे का झगड़ा हुआ है जिसमें उनके बेटे को पीटा है। इतने में उसने अपनी पत्नी को कहा कि वह इस बारे में पड़ोसियों को शिकायत करे। जब मोहित की पत्नी ने शिकायत की तो बच्चे का दादा सुरिंदर गुस्से में आ गया।

वह मोहित के घर पर आ पहुंचा और वहां पर मोहित की पत्नी को धमकाने लगा। उसने धमकी दी कि उसका रिकार्ड पता कर लो वह गोली मारने में समय नहीं लगाता है। इस पर मोहित की पत्नी ने कहा कि वह घर में अंदर बैठ कर बात करें और मोहित की पत्नी ने फोन लगाकर मोहित की सुरिंदर से बात करवा दी।

फोन पर दी धमकी
मोहित बेदी ने कहा कि जब पत्नी ने सुरिंदर से बात करवाई तो उसने कहा कि वह आ रहा है। बैठ कर बात करते हैं। इस पर फिर से सुरिंदर ने धमकी देनी शुरू कर दी कि वह बदमाश है और गोलियां मार देगा। पहले भी वह गोलियां मार चुका है। इसके बाद जब मोहित घर पर आने के बाद बात करने गया तो सुरिंदर उसके बेटे और बहु ने उन पर गोलियां ईंट पत्थर बरसा दिए।
इस हमले में मोहित और उसका भाई घायल हुए हैं। मोहित के भाई को पैर में गोली के छर्रे लगे हैं। पुलिस अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि उन्हें मोहित की पत्नी का फोन आया था। उन्हें फोन पर गोलियां चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से 7 खोल बरामद किए हैं। गोली चलाने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें