Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर फगवाड़ा के पास टकराई 5 गाड़ियां, एक-दूसरे पर जा चढ़ी

March 24, 2024

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर फगवाड़ा के पास टकराई 5 गाड़ियां, एक-दूसरे पर जा चढ़ी

फगवाड़ाः जालंधर-लुधियाना हाईवे पर फगवाड़ा के पास गोरायां में एक भीषण हादसे में 5 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। एक कार को आगे चल रही Tata Harrier गाड़ी के पीछे जा घुसी और Tata Harrier गाड़ी उसके बोनट पर जा चढ़ी। हादसा हाईवे पर एक कुत्ते के आ जाने के कारण हुआ।

हाईवे पर आपस में टकराई गाड़ियां

कुत्ते को बचाने के लिए तेज रफ्तार Tata Harrier गाड़ी के चालक ने जैसे ही ब्रेक मारी तो पीछे आ रही तेज रफ्तार गाड़ियां एक दूसरे के पीछे टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब गाड़ियां टकराईं तो मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और लेकिन इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने गाड़ियां साइड करवा खुलवाया जाम

हाईवे पर गाड़ियों के इकट्ठे टकरा जाने के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। लोग गाड़ियों से निकल कर मदद के लिए आगे आए। इसी दौरान कुछ लोगों ने हाइवे पैट्रोल और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत आपस में टकराई गाड़ियों कतो साइ़ड पर करवाया और हाईवे से जाम को खुलवाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें