Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाप की इंतहा… नाबालिग दिव्यांग से 3 साल तक रेप करते रहे बाप और बेटे, पढ़ें दिल दहला देने वाला मामला

July 2, 2025

पाप की इंतहा… नाबालिग दिव्यांग से 3 साल तक रेप करते रहे बाप और बेटे, पढ़ें दिल दहला देने वाला मामला

नेशनल डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची के नजदीकी इलाके बरियातू में एक नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग को 3 साल तक उसके पिता और भाइयों ने हवस का शिकार बनाया। चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की को पूरी वारदात के बारे में पता था। इसके बाद भी उसने न केवल आरोपियों का साथ दिया, बल्कि अपनी बेटी का गर्भपात भी करवा दिया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर माता-पिता और एक भाई को अरेस्ट कर लिया है। रिश्तों को कलंकित करने और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आने के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरा भाई वारदात के बाद फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में रेड कर रही है। यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता ने अपने एक पड़ोसी को आपबीती बताई।

मां ने करवाया गर्भपात

उसके बाद संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को बरियातू थाने आकर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस अब मामले की पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। हैरानी की बात ये है कि नाबालिग का पिता और भाई ही उसके साथ दरिंदगी करते रहे। लड़की की मां न केवल मूकदर्शक बनी रही, बल्कि चुप रहने की भी नसीहत दी।

बता दें कि आरोपियों ने लड़की को गर्भवती भी बना दिया था, जिसके बाद मां ने उसका गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने पीड़िता को घर जाकर हौसला बंधाया और आरोपियों को अरेस्ट किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

बिहार में भी बेटी से दरिंदगी

उधर, बिहार के भागलपुर जिले में भी एक बेटी ने पिता के ऊपर रेप का इल्जाम लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मां जब मामले का विरोध करती है, तो पिता उनको कपड़े उतारकर पीटते हैं। मामला नाथ नगर थाना इलाके के एक गांव का है। वह जब 5वीं कक्षा में थी, तभी से उसके साथ दरिंदगी की जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें