Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pahalgam terrorist attack : अमित शाह से मिलते ही फफक-फफक कर रो पड़े मृतकों के परिजन, कहा- हमें इंसाफ चाहिए, Video

April 23, 2025

Pahalgam terrorist attack : अमित शाह से मिलते ही फफक-फफक कर रो पड़े मृतकों के परिजन, कहा- हमें इंसाफ चाहिए, Video

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस त्रासदी के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहलगाम जाकर हमले के स्थल का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। फफकते हुए परिजनों ने न्याय की मांग की और अपनों के खोने का दर्द गृहमंत्री के सामने साझा किया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

PM मोदी ने सऊदी दौरा रद्द कर बुलाई आपात बैठक

हमले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा रद्द कर तत्काल नई दिल्ली वापसी की। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने एयरपोर्ट पर ही आपात बैठक बुलाई।
इस उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, और विदेश सचिव मौजूद थे। बैठक में हमले की अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया, सुरक्षा रणनीति, और आगे की कार्रवाई पर मंथन किया गया।

पुणे की असावरी ने सुनाई दर्दभरी कहानी

हमले में पुणे निवासी जगदाले परिवार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। परिवार की बेटी 26 वर्षीय असावरी, जो पेशे से मानव संसाधन प्रोफेशनल हैं, ने बताया कि उनके पिता और चाचा को आतंकियों ने बेताब घाटी में गोली मार दी। उन्होंने कहा “वहां कई पर्यटक थे, लेकिन आतंकवादियों ने खास तौर पर पुरुष पर्यटकों को निशाना बनाया।” असावरी ने बताया कि उनकी मां प्रगति, और साथी पर्यटक कौस्तुभ व संगीता गणबोटे के साथ वे मंगलवार को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर बैसरन घाटी गई थीं।

आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई… 

इस हमले के बाद देशभर में गहरा शोक और आक्रोश है। पीड़ित परिवारों ने सख्त न्याय और आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। सरकार ने पहले ही सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा है और घटना की जांच तेज़ कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें