Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला बनकर पहुंचा जीजा, Physiotherapist का रेता गला… जानें खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

February 17, 2026

महिला बनकर पहुंचा जीजा, Physiotherapist का रेता गला… जानें खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में एक पारिवारिक झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया। 27 साल की एक फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके ही जीजा ने जानलेवा हमला कर दिया। सबसे हैरानी की ये बात हौ कि आरोपी ने महिला का भेष बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है। वह नजफगढ़ का रहने वाला है और एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक है। वारदात से पहले उसने शक से बचने के लिए विग पहनी और महिलाओं के कपड़े पहन लिए। इसके बाद वह सेक्टर-24 स्थित उस थेरेपी सेंटर पहुंचा, जहां उसकी साली काम करती थी।

 

थेरेपी सेंटर के अंदर किया हमला
आरोपी सेंटर के अंदर पहुंचा और कटर ब्लेड से युवती का गला काट दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवती बुरी तरह घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह बयान देने की हालत में नहीं है।

दोपहर में मिली पुलिस को सूचना
सोमवार दोपहर करीब 12:21 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया गया कि उसका गला काट दिया गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया।

 

छत पर छिपा मिला आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके और बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आरोपी पास की एक बिल्डिंग की छत पर छिपा हुआ मिला। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया कटर ब्लेड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर फोरेंसिक टीम से जांच करवाई।

 

बदला लेने की थी मंशा
शुरुआती जांच में पता चला है कि अप्रैल 2025 से आरोपी का अपनी पत्नी और ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने ससुराल पक्ष से बदला लेना चाहता था। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी मां पर हमला किया था, जिसके बाद उसने यह खतरनाक कदम उठाया।

 

हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
पुलिस ने बुध विहार थाना में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें