Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकाघाट: 19 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या, ग्रामीणों ने पकड़ा हत्यारा… इलाके में आक्रोश

April 13, 2026

सरकाघाट: 19 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या, ग्रामीणों ने पकड़ा हत्यारा… इलाके में आक्रोश

हिमाचल डेस्क: सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा सिया गुलेरिया की गला काटकर हत्या कर दी गई। इसी बीच एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि युवती अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस वारदात को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया। हालांकि, हत्या के पीछे असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें भेजी गई हैं। आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। इस मामले की जांच में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

इलाके में दहशत:

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर और गुस्से का माहौल है। लोग इस तरह की दिनदहाड़े हुई हत्या से सहमे हुए हैं, खासकर वे परिवार जिनकी बेटियां पढ़ाई या काम के लिए बाहर जाती हैं।

यह घटना बेहद दुखद और शर्मनाक: जयराम ठाकुर

बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस घटना पर दुख और गुस्सा जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है। “देवभूमि” में ऐसी वारदात की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इससे पूरे प्रदेश में डर का माहौल बन गया है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि यह एक उदाहरण बन सके। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें