Dainik Savera Times

Pahalgam Terror Attack : हमले में शामिल 3 आतंकियों के स्केच हुए जारी, देखिए कैसा है दहशतगर्दों का हुलिया

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले से पूरे देश में गहरा आक्रोश और शोक है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निंदा हो रही है। हमले के बाद जांच एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने चश्मदीदों से पूछताछ के बाद 3 आतंकियों के स्केच जारी की है। शुरुआती जांच के आधार पर 3 संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। इन स्केच को सुरक्षाबलों के साथ-साथ आम जनता से भी साझा किया गया है ताकि इनकी पहचान और जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके।

दुनिया भर से हमले की निंदा

इस क्रूर आतंकी हमले की निंदा न सिर्फ भारत के भीतर हो रही है, बल्कि दुनियाभर के कई देशों और संगठनों ने भी इस घटना पर दुख जताया है। मानवता के खिलाफ किए गए इस हमले ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ सख्त वैश्विक रुख की ज़रूरत को उजागर किया है।

Exit mobile version