Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा में प्रेमिका के ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमी ने दी जान

bihar crime news

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में प्रेमिका के ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। संगूआना बस्ती में युवक ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मौके पर चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। मृतक 32 वर्षीय युवक राहुल के परिजनों का कहना है कि प्रेमिका उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैनाल थाने के एसएचओ हरजीवन सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी रिंकू बाला ने पहले भी साइबर क्राइम को लेकर राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें वह जमानत पर रिहा हो गया था।

मृतक के पिता सीता राम ने बताया कि उसके बेटे राहुल कुमार का रिंकू बाला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था, जो उसे लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके कारण युवक ने रात में पंखे से लटककर फांसी लगा ली और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक राहुल कुमार के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लड़की पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लड़के के चाचा पवन कुमार का कहना है कि लड़की मेरे भतीजे को परेशान कर रही थी, जिसके चलते उसने रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके चाचा ने यह भी बताया कि लड़के ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें लड़की को लेकर कई सारी बातें लिखी हैं।

समाजसेवी संस्था सहारा जन सेवा के कार्यकर्ता विक्की ने बताया कि जैसे ही उनके कंट्रोल रूम पर सूचना मिली तो उनकी एंबुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंची और संगूआना बस्ती में पुलिस की मदद से उक्त युवक के शव को बठिंडा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।

ये भी पढ़ें- जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

Exit mobile version