Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर नोएडा में बंद घरों से चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सामान भी बरामद

December 9, 2023

ग्रेटर नोएडा में बंद घरों से चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सामान भी बरामद

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने बंद फ्लैटों के अंदर ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का कीमती सामान, आभूषण व नगदी बरामद हुई है। आरोपियों ने सैन्चूरियन पार्क सोसाइटी में फ्लैटों के अंदर से नगदी, जेवरात व चांदी के सिक्के चोरी किये थे। इसको लेकर मामला भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने मोहम्मद सैलेन उर्फ कौनेन और मुबारक को थाना क्षेत्र के इटहैडा गोल चक्कर के सर्वसि रोड पर नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से चांदी की 1 ब्रिक, 77,960 रूपये नगदी, 10 चाबियां बरामद किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें