Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवी मुंबई में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो लोग गिरफ्तार

September 22, 2024

नवी मुंबई में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो लोग गिरफ्तार

ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कलंबोली पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय कांबले ने बताया कि 30 वर्षीय व्यक्ति पीड़िता को 19 सितंबर को करंजाडे इलाके में एक अन्य आरोपी (29) के घर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर उसी दिन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 3(5) (साझा मंशा को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया आपराधिक कृत्य) तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें