Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बलिया में भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

October 17, 2024

बलिया में भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया। भ्रष्टाचार के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति ‘घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी। बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया, 14 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि शहर में रेलवे क्रासिंग के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने एक शोरूम को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया, सिपाही आशीष सैनी और सौरभ कुमार तिवारी ई-रिक्शा को लेकर सिविल लाइन पुलिस चौकी आए, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के बावजूद ई-रिक्शा छोड़ने के नाम पर रिश्वत मांगी और पुलिस चौकी पर वाहन को अनावशय़क रूप से रोक दिया। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि दोनों कांस्टेबल को ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें