Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे क्रासिंग पार करते समय दो छात्र ट्रेन की चपेट में आयीं, एक की मौत

January 13, 2024

रेलवे क्रासिंग पार करते समय दो छात्र ट्रेन की चपेट में आयीं, एक की मौत

जालौन। कोतवाली उरई में कोचिंग के लिए जा रही दो छात्रएं रेलवे लाइन पार करते समय घने कोहरे के कारण ट्रेन दिखाई न देने से उसकी चपेट में आ गयीं, जिससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली उरई में शनिवार को सुबह दो सहेलियां वर्षा (18) और काजोल (17) कोचिंग के लिए स्टेशन रोड उरई जा रही थीं। उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर पहुंचने के लिए इन दोनों को अजनारी रेलवे क्रासिंग पार करना था, जैसे ही यह दोनों क्रासिंग पार करने लगी तो वे घने कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई ना देने से अज्ञत ट्रेन की चपेट में आ गईं जिससे काजोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई।

रेलवे क्रासिंग के आसपास रहने वाले नागरिकों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वर्षा को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया तथा काजोल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मौर्य ने बताया वर्षा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उरई के पुलिस क्षेत्रधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया घटना की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें