Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अज्ञात हमलावर ने व्यक्ति को मारी गोली, कीमती सामान लेकर हुए फरार, मामला दर्ज  

January 7, 2025

अज्ञात हमलावर ने व्यक्ति को मारी गोली, कीमती सामान लेकर हुए फरार, मामला दर्ज  
Mumbai Shootout: दक्षिण मुंबई में सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हमलावर पीड़ित का कीमती सामान से भरा बैग लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग थाना क्षेत्र में पी. डीमेलो मार्ग पर हुई।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के घुटने के नीचे गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की कई टीम आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
अधिकारी ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था सत्यनारायण और पुलिस उपायुक्त (जोन-एक) प्रवीण मुंधे समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें